*महतारी वंदन योजना प्रमिला के लिए बनी रक्षाबंधन का खास उपहार*
महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल के साथ नई खुशियां भी जोड़ रही है। योजना से लाभान्वित प्रमिला विश्वकर्मा को प्रतिमाह 1 हजार की सहायता राशि मिल रही है। अब तक उन्हें 30 हज़ार की राशि प्राप्त हो चुकी है।
प्रमिला बताती हैं कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्राप्त राशि उनके लिए बेहद खास है। इस राशि से वह अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदकर रक्षाबंधन का पर्व खुशी और उत्साह के साथ मनाएंगी।
मुख्यमंत्री जी को आत्मीयता से ‘भैया’ संबोधित करते हुए प्रमिला कहती हैं— “भैया, रक्षाबंधन के अवसर पर आपने हमें जो उपहार दिया है, वह हमारे लिए बहुत खास है। इस राशि से मैं अपने भाई के लिए राखी और मिठाई खरीदूंगी। इस स्नेह और सहयोग के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”
महतारी वंदन योजना की यह सहायता राशि प्रमिला के लिए केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मिली खुशियों और अपनत्व क�
16 views | Balrampur, Chhattisgarh | Aug 24, 2026