कोलियरी में दर्दनाक हादसा, 3 महिलाओं की मौत!
बोकारो के कथारा कोलियरी स्थित नंबर-5 स्टॉकयार्ड में गुरुवार तड़के करीब 4:45 बजे कोयले का ढेर अचानक धंस गया। जलावन के लिए रिजेक्ट कोयला निकाल रहे 7 लोग इसकी चपेट में आकर दब गए। हादसे में तीन महिलाओं की मौत की सूचना है, जबकि चार अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में कौशल्या देवी और पुष्पा देवी की पहचान हुई है। सभी बांध बस्ती की रहने वाली बताई जा रही हैं।
#bokaro #Kathara #BreakingNews #Bermo #CoalMineAccident #JharkhandNews #CurrentBokaro
Chas, Bokaro | Nov 5, 2026