Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

News in Chas

शव से मिलीं दो गोलियां, तस्वीरों पर विवाद; सुजीत सिन्हा के परिजनों ने पुलिस दावे पर उठाए सवाल।

शव से मिलीं दो गोलियां, तस्वीरों पर विवाद; सुजीत सिन्हा के परिजनों ने पुलिस दावे पर उठाए सवाल।

Chas, Bokaro | Aug 3, 2026

जेब में ब्राउन शुगर की पुड़िया लेकर घूम रहा था गनी, माराफारी पुलिस ने दबोचा

माराफारी थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डुमरो निवासी 50 वर्षीय गनी अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से ब्राउन शुगर की दो पुड़िया और Rs 8,450 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह 20 पुड़ियां लेकर निकला था, जिनमें से 18 पहले ही बेच चुका था। मामले में माराफारी थाना कांड संख्या 71/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

इस छापेमारी का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) पवन कुमार ने किया। अभियान में माराफारी थाना प्रभारी मोहम्मद आजाद खान समेत पुलिस की विशेष टीम शामिल रही।

#bokaro #BrownSugar #DrugTrafficking #JharkhandPolice #CrimeNews

जेब में ब्राउन शुगर की पुड़िया लेकर घूम रहा था गनी, माराफारी पुलिस ने दबोचा माराफारी थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डुमरो निवासी 50 वर्षीय गनी अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से ब्राउन शुगर की दो पुड़िया और Rs 8,450 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह 20 पुड़ियां लेकर निकला था, जिनमें से 18 पहले ही बेच चुका था। मामले में माराफारी थाना कांड संख्या 71/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। इस छापेमारी का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) पवन कुमार ने किया। अभियान में माराफारी थाना प्रभारी मोहम्मद आजाद खान समेत पुलिस की विशेष टीम शामिल रही। #bokaro #BrownSugar #DrugTrafficking #JharkhandPolice #CrimeNews

Chas, Bokaro | Aug 3, 2026

जामताड़ा एनकाउंटर में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, भागने के दौरान पुलिस पर फायरिंग का दावा

जामताड़ा एनकाउंटर में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर, भागने के दौरान पुलिस पर फायरिंग का दावा

Chas, Bokaro | Aug 3, 2026

Bokaro में CISF-CCL की कार्रवाई: 50 बाइक जब्त, 100 टन से अधिक अवैध कोयला बरामद

#BokaroNews #Bermo #JharkhandNews #CCL #CISF #KaroMines #CoalSmuggling #IllegalMining #CoalTheft #MiningNews #bokaro #Jharkhand #CentralCoalfieldsLimited
 
Bokaro: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की संयुक्त टीम ने शनिवार तड़के बेरमो अनुमंडल स्थित CCL की कारो माइंस में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला कारोबार का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान टीम ने 50 मोटरसाइकिलें जब्त कीं और 100 टन से अधिक अवैध रूप से निकाला गया कोयला बरामद किया।

##गुप्त सूचना पर बनी कार्रवाई की रणनीति

CISF को सूचना मिली थी कि बाहरी लोग CCL के खनन क्षेत्र से अवैध रूप से कोयला निकालकर मोटरसाइकिलों के जरिए परिवहन कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद CISF कमांडेंट राज प्रताप सिंह ने CCL बोकारो एवं करगली क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय झा और अन्य सुरक्षा अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद CISF और CCL सुरक्षा विभाग ने संयुक्त अभियान चलाने की योजना तैयार की।

##सुबह 5 से 8 बजे तक चला ऑपरेशन

अधिकारियों के अनुसार, विशेष अभियान शनिवार सुबह करीब 5 बजे शुरू हुआ और 8 बजे तक चला। छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों ने देखा कि कुछ संदिग्ध लोग कोयले से भरे बोरे मोटरसाइकिलों पर लाद रहे थे। सुरक्षा बलों को देखते ही तस्कर मौके से मोटरसाइकिल छोड़कर पास के जंगलों में फरार हो गए। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर वाहनों और अवैध कोयले को जब्त कर लिया।

##50 बाइक और 100.080 टन कोयला जब्त

सर्च अभियान के दौरान CISF और CCL की टीम ने मौके से 50 मोटरसाइकिलें और 100.080 टन अवैध कोयला बरामद किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि जब्त कोयला CCL के बोकारो एवं करगली क्षेत्र का है। अधिकारियों ने बताया कि जब्त कोयले के संबंध में कोई वैध परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। वहीं, कोई भी व्यक्ति जब्त कोयले और वाहनों पर अपना दावा करने के लिए सामने नहीं आया।

##4.23 लाख रुपये आंकी गई कोयले की कीमत

CCL की ओर से इस मामले में एक्ट कंट्रावेंशन सर्टिफिकेट (ACC) जारी किया गया है। जब्त कोयले की अनुमानित कीमत करीब 4.23 लाख रुपये बताई गई है। मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत गांधीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

##अवैध कोयला नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी 

CISF और CCL अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

##बाइक और साइकिल से चलता था अवैध कोयले का खेल

सूत्रों के अनुसार, बेरमो क्षेत्र की CCL खदानों से कोयला चोर कथित रूप से अवैध तरीके से कोयला निकालते थे और उसे मोटरसाइकिल तथा साइकिल के जरिए जिले के अलग-अलग स्थानों तक पहुंचाते थे। बताया जा रहा है कि यह अवैध कोयला बाद में अनधिकृत कोयला डिपो तक पहुंचाया जाता था, जहां से एक संगठित नेटवर्क के माध्यम से इसे राज्य के बाहर भी भेजे जाने की आशंका है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई हैं।

Bokaro में CISF-CCL की कार्रवाई: 50 बाइक जब्त, 100 टन से अधिक अवैध कोयला बरामद #BokaroNews #Bermo #JharkhandNews #CCL #CISF #KaroMines #CoalSmuggling #IllegalMining #CoalTheft #MiningNews #bokaro #Jharkhand #CentralCoalfieldsLimited Bokaro: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की संयुक्त टीम ने शनिवार तड़के बेरमो अनुमंडल स्थित CCL की कारो माइंस में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला कारोबार का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान टीम ने 50 मोटरसाइकिलें जब्त कीं और 100 टन से अधिक अवैध रूप से निकाला गया कोयला बरामद किया। ##गुप्त सूचना पर बनी कार्रवाई की रणनीति CISF को सूचना मिली थी कि बाहरी लोग CCL के खनन क्षेत्र से अवैध रूप से कोयला निकालकर मोटरसाइकिलों के जरिए परिवहन कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद CISF कमांडेंट राज प्रताप सिंह ने CCL बोकारो एवं करगली क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय झा और अन्य सुरक्षा अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद CISF और CCL सुरक्षा विभाग ने संयुक्त अभियान चलाने की योजना तैयार की। ##सुबह 5 से 8 बजे तक चला ऑपरेशन अधिकारियों के अनुसार, विशेष अभियान शनिवार सुबह करीब 5 बजे शुरू हुआ और 8 बजे तक चला। छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों ने देखा कि कुछ संदिग्ध लोग कोयले से भरे बोरे मोटरसाइकिलों पर लाद रहे थे। सुरक्षा बलों को देखते ही तस्कर मौके से मोटरसाइकिल छोड़कर पास के जंगलों में फरार हो गए। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर वाहनों और अवैध कोयले को जब्त कर लिया। ##50 बाइक और 100.080 टन कोयला जब्त सर्च अभियान के दौरान CISF और CCL की टीम ने मौके से 50 मोटरसाइकिलें और 100.080 टन अवैध कोयला बरामद किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि जब्त कोयला CCL के बोकारो एवं करगली क्षेत्र का है। अधिकारियों ने बताया कि जब्त कोयले के संबंध में कोई वैध परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। वहीं, कोई भी व्यक्ति जब्त कोयले और वाहनों पर अपना दावा करने के लिए सामने नहीं आया। ##4.23 लाख रुपये आंकी गई कोयले की कीमत CCL की ओर से इस मामले में एक्ट कंट्रावेंशन सर्टिफिकेट (ACC) जारी किया गया है। जब्त कोयले की अनुमानित कीमत करीब 4.23 लाख रुपये बताई गई है। मामले में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत गांधीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ##अवैध कोयला नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी CISF और CCL अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ##बाइक और साइकिल से चलता था अवैध कोयले का खेल सूत्रों के अनुसार, बेरमो क्षेत्र की CCL खदानों से कोयला चोर कथित रूप से अवैध तरीके से कोयला निकालते थे और उसे मोटरसाइकिल तथा साइकिल के जरिए जिले के अलग-अलग स्थानों तक पहुंचाते थे। बताया जा रहा है कि यह अवैध कोयला बाद में अनधिकृत कोयला डिपो तक पहुंचाया जाता था, जहां से एक संगठित नेटवर्क के माध्यम से इसे राज्य के बाहर भी भेजे जाने की आशंका है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई हैं।

Chas, Bokaro | Aug 3, 2026

चास के  राम रूद्र हाई स्कूल परिसर में योग सेवा केंद्र का 22वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, सांसद ढुल्लू महतो ने की सराहना*

चास के राम रूद्र हाई स्कूल परिसर में योग सेवा केंद्र का 22वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, सांसद ढुल्लू महतो ने की सराहना*

Chas, Bokaro | Aug 2, 2026

साधु बनकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 72 घंटे में तीन शातिर गिरफ्तार

साधु बनकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 72 घंटे में तीन शातिर गिरफ्तार

Chas, Bokaro | Aug 1, 2026

बोकारो के ‘धरोहर 2026’ में दिखी ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की झलक, नृत्य से साकार हुई विश्व एकता की भावना

✨ दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के चार दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ का भव्य समापन डांस प्रतियोगिता के साथ हुआ। अश्वघोष कला क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य के माध्यम से “वसुधैव कुटुम्बकम” यानी पूरा विश्व एक परिवार है के संदेश को जीवंत किया।

#DPSBokaro #Dharohar2026 #VasudhaivaKutumbakam #CulturalFest #bokaro

बोकारो के ‘धरोहर 2026’ में दिखी ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की झलक, नृत्य से साकार हुई विश्व एकता की भावना ✨ दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के चार दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ का भव्य समापन डांस प्रतियोगिता के साथ हुआ। अश्वघोष कला क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य के माध्यम से “वसुधैव कुटुम्बकम” यानी पूरा विश्व एक परिवार है के संदेश को जीवंत किया। #DPSBokaro #Dharohar2026 #VasudhaivaKutumbakam #CulturalFest #bokaro

Chas, Bokaro | Jul 31, 2026

स्कूल में गैस सिलेंडर में आग लगने से मचा हड़कंप, कोई हताहत नहींमिड डे मील बनाते समय उठीं आग की लपटें

स्कूल में गैस सिलेंडर में आग लगने से मचा हड़कंप, कोई हताहत नहींमिड डे मील बनाते समय उठीं आग की लपटें

Chas, Bokaro | Jul 31, 2026

CM हेमंत सोरेन से SAIL चेयरमैन की मुलाकात, Bokaro के विकास को नई उम्मीद

#झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से SAIL के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान BSL के निदेशक-प्रभारी प्रिय रंजन भी मौजूद रहे।

इस मुलाकात के बाद बोकारो स्टील प्लांट के लगभग ₹15,000 करोड़ के विस्तार, उत्पादन क्षमता को 5.25 MTPA से 7.55 MTPA तक बढ़ाने की योजना और 258 किमी लंबी स्लरी पाइपलाइन परियोजना को लेकर उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।

क्या यह मुलाकात बोकारो के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

#HemantSoren #SAIL #BokaroSteelPlant #BSL #bokaro #Jharkhand

CM हेमंत सोरेन से SAIL चेयरमैन की मुलाकात, Bokaro के विकास को नई उम्मीद #झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से SAIL के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान BSL के निदेशक-प्रभारी प्रिय रंजन भी मौजूद रहे। इस मुलाकात के बाद बोकारो स्टील प्लांट के लगभग ₹15,000 करोड़ के विस्तार, उत्पादन क्षमता को 5.25 MTPA से 7.55 MTPA तक बढ़ाने की योजना और 258 किमी लंबी स्लरी पाइपलाइन परियोजना को लेकर उम्मीदें और मजबूत हुई हैं। क्या यह मुलाकात बोकारो के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देगी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #HemantSoren #SAIL #BokaroSteelPlant #BSL #bokaro #Jharkhand

Chas, Bokaro | Jul 30, 2026

Chas Latest Video News in Hindi, August 3, 2026 | चास समाचार, ख़बर