सिटी पार्क में CISF असिस्टेंट कमांडेंट पर हमला कर चेन लूटने वाले दो गिरफ्तार !
#बोकारो पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CISF असिस्टेंट कमांडेंट हेरमन खेस्स पर भुजाली से हमला कर सोने की चेन लूटने वाले दो आरोपितों करण बाउरी (19) और प्रिंस कुमार (19) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल भुजाली और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपितों ने लूटी गई चेन चास के एक व्यक्ति को 20 हजार रुपये में बेच दी थी। पुलिस अब चेन खरीदने वाले की तलाश में जुटी है।
#bokaro #CrimeNews #CityPark #CISF #CurrentBokaro Part 6
Chas, Bokaro | Nov 22, 2026