बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाटांड़ के पास एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बेरमो निवासी रमीज नामक युवक की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में युवक घायल हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि टक्कर के दौरान कार का एयरबैग खुल गया, जिससे युवक की जान बच गई। एयरबैग ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।