गया में बच्ची से बैड टच का आरोप, शिक्षक रतन कुमार को मोहल्लेवासियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, कालीबाड़ी के रहने वाले शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप, बच्चों से बातचीत के बाद स्कूल पहुंचे लोग; बच्ची और परिजनों की ओर से थाने में दिया जा रहा आवेदन
गया जी। गया शहर में बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ कथित तौर पर बैड टच और छेड़खानी करने का आरोप एक शिक्षक पर लगा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग एकजुट होकर स्कूल पहुंचे और आरोपी शिक्षक को पकड़कर सिविल लाइंस थाना पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना गुरुवार को दोपहर 1:00 की है। आरोपी शिक्षक की पहचान रतन कुमार के रूप में हुई है, जो गया के कालीबाड़ी इलाके का रहने वाले है। वहीं, कोइरीवारी के पास स्थित चित्रगुप्ता स्कूल का है। बच्ची और उसके परिजनों की ओर से थाने में लिखित आवेदन दिया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षक के व्यवहार को लेकर पहले से हो रही थी चर्चा
मोहल्ला निवासी छोटू रोशन ने बताया कि शिक्षक के व्यवहार को लेकर मोहल्ले में पहले से ही चर्चा हो रही थी। बच्ची के साथ कथित छेड़खानी की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोग एकजुट हुए और स्कूल पहुंचे। वहां बच्चों से बातचीत की गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस दौरान कुछ अन्य बच्चों ने भी शिक्षक के व्यवहार को लेकर अपनी बातें बताईं। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइंस थाने की पुलिस को फोन कर सूचना दी।
छोटू रोशन ने बताया की बच्ची से जुड़ी शिकायत सामने आने के बाद लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की। मोहल्लेवासियों का कहना है कि बच्ची की सुरक्षा से जुड़े किसी भी मामले को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
स्कूल पहुंचे मोहल्लेवासी, पुलिस को दी सूचना
स्थानीय लोगों के अनुसार, मामले की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोग स्कूल पहुंचे और संबंधित शिक्षक के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बच्चों से बातचीत किए जाने की बात भी सामने आई है। लोगों का कहना है कि बच्चों की ओर से बताई गई बातों के बाद उन्हें मामले की गंभीरता का एहसास हुआ। इसके बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस को फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने आरोपी शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद मामले को लेकर थाने में शिकायत देने की प्रक्रिया शुरू हुई। घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोग चाहते हैं कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे और संबंधित टीचर के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।
बच्ची और परिजनों की ओर से दिया जा रहा आवेदन
मामले में बच्ची और उसके परिजनों की ओर से सिविल लाइंस थाने में लिखित आवेदन दिया जा रहा है। आवेदन के माध्यम से घटना से संबंधित शिकायत पुलिस के समक्ष रखी जाएगी। इसके बाद पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों, संबंधित लोगों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
थानाध्यक्ष बोले- आवेदन मिलने पर होगी जांच
सिविल लाइंस थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवेदन दिया जा रहा है। एक सरकारी स्कूल में एक बच्ची के साथ बैड टच और छेड़खानी करने के मामले में स्थानीय लोगों ने टीचर को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। आवेदन मिलने के बाद पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#CrimeNews
#गयाजी
#गया_हो
#गयापुलिस
#GayaPolice
#GayaNews
#samratchoudhary
#JitanRamManjhi
#DrPremKumar
#teacher