पीरो: पीरो अनुमंडल में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट
Piro, Bhojpur | Nov 5, 2026 पीरो अनुमंडल में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कन्हैया कुमार के नेतृत्व में अपराध समीक्षा बैठक के बाद रात 7 बजे के करीब थाना अध्यक्षों के साथ पीरो बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।