बांसवाड़ा की चिकित्सा व्यवस्था हुई हाईटेक, 'सेतु रेफरल इंफॉर्मेशन' से मरीजों की होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग
बांसवाड़ा जिला अस्पताल में मरीजों के रेफरल सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल बना दिया गया है। अब गंभीर मरीजों की हर गतिविधि ऑनलाइन मॉनिटर होगी।
जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव ने 'सेतु रेफरल इंफॉर्मेशन' सिस्टम का शुभारंभ किया। मरीज के रेफर होते ही उसकी मेडिकल जानकारी, एंबुलेंस और अटेंडेंट का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड होगा। यह सूचना तुरंत आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर के कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी, जिससे मरीज के पहुंचने से पहले इलाज की पूरी तैयारी हो सकेगी। प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से इलाज में देरी कम होगी, अनावश्यक रेफरल रुकेंगे और गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा।
#Banswara #Rajasthan #Healthcare #DigitalHealth #SetuReferral MedicalTechnology
Dungarpur, Dungarpur | Aug 4, 2026