कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा एवं अंतर्विभागीय समन्वय बैठक संपन्न
----
विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं और समीक्षा अभियानों की प्रगति की समीक्षा
------
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा सेवा संकल्प अभियान
बड़वानी 07 सितम्बर 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में समय-सीमा सह अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान, सीएम हेल्पलाइन एवं स्वामित्व योजना की प्रगति के साथ-साथ राजस्व, शिक्षा, कृषि, उद्यानिकी, जनजातीय कार्य तथा श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अर्पित गुप्ता, अपर कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर श्री रवि वर्मा सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के प्रमुख बिंदु एवं समीक्षाः-
1.स्वामित्व योजना अंतर्गत अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन के संबंध में जानकारी दी गई कि बड़वानी जिले को प्रदेश में पायलट जिले के रूप में चयनित किया गया है। अभियान के तहत भूमि स्वामियों के अधिकार अभिलेखों के हस्तांतरण विलेख का निष्पादन 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 100 कार्य दिवसों में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
2.देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने एवं सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने हेतु संबंधित विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गए।
3.राजस्व एवं कृषि विभाग अंतर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण, पीएम किसान म-ज्ञल्ब् तथा एग्रीस्टैक पोर्टल पर फार्मर आईडी वेरिफिकेशन की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही जिले में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और एग्रीस्टैक के माध्यम से सभी एसडीएम को एक्सेप्शनल हैंडलिंग रिपोर्ट की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।
4.मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत आगामी 11 सितंबर को राजपुर के 3 क्लस्टरों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके संबंध में संबंधित एसडीएम से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
5.शिक्षा विभाग के अंतर्गत यूडाईस एंट्री स्टेटस (2026-27), एनरोलमेंट रिपोर्ट, यूनिफॉर्म वेरिफिकेशन तथा स्कॉलरशिप की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही उल्लास - नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई।
6.जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत परख ऐप की प्रगति एवं छात्रावासों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए। साथ ही निरीक्षण के दौरान संबंधित नोडल अधिकारियों को बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याएं हल करने, उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करने निर्देश दिए है। कोचिंग व स्पोर्ट्स फैसिलिटी का विस्तार करने के निर्देश दिए गए।
7.उद्यानिकी विभाग अंतर्गत जिले में मिर्च एवं केले के एफपीओ का दायरा बढ़ाने तथा चिया सीड्स व मशरूम की खेती जैसे नवाचारों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए।
8.श्रम विभाग के अंतर्गत संबल योजना के पंजीयन, अनुग्रह सहायता तथा अपील संबंधी लंबित आवेदनों की समीक्षा कर पेंडेंसी को शीघ्र समाप्त करने के निर्देश दिए गए।
#JansamparkMP
#Badwani
25 views | Barwani, Madhya Pradesh | Sep 7, 2026