बालसमुद एबी रोड पर आरटीओ बैरियर बालसमुद्र चेक पोस्ट पर पुलिस ने गोवंश तस्करी के नए तरीके का पर्दाफाश किया है। चेकिंग के दौरान कार (MP 09 BC 4145) में मुंह और पैर बांधकर ले जाए जा रहे 4 गोवंश को मुक्त कराया गया। शिवपुरी से महाराष्ट्र की ओर जा रहे इस वाहन से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार हो गया। घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। पुलिस ने गोवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #BalsamudNews #ABRoadNews #NimadNews