लायंस क्लब सेंधवा द्वारा 47 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को निभाते हुए शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुनीता नेहरू (डायरेक्टर, DPS दुर्ग) रहीं, जिन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण का शिल्पकार बताया। समारोह में सेंधवा अंचल के 350 से अधिक प्राचार्यों व शिक्षकों का शाल-श्रीफल से अभिनंदन किया गया। वहीं स्व. बनवारीलाल मित्तल स्मृति योजना के तहत 91% से अधिक अंक लाने वाले होनहार विद्यार्थियों को लैपटॉप, शील्ड एवं 1 लाख रुपये की छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए गए। क्लब अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल ने सभी का आभार व्यक्त किया। (रिपोर्ट: साबिर शेख)
.
.
#NimadDastakNews #SendhwaNews #LionsClubSendhwa #TeachersDay2026 #NimadNews