बड़वानी जिले के प्रसिद्ध बावनगजा क्षेत्र के पास कालाखेत के जंगल में सोमवार को पेड़ से लटके एक महिला और पुरुष के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को फंदे से उतरवाया। मृतकों की पहचान धार जिले के करौली निवासी अर्जुन डावर और महाराष्ट्र के जालना निवासी शारदा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों पहले से शादीशुदा थे। कुछ दिन पहले इलाके में अर्जुन की लावारिस बाइक मिली थी, जिसके बाद से दोनों की तलाश की जा रही थी। थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें निमाड़ दस्तक न्यूज़।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #Bawangaja #CrimeNews #MpNews