ओझर स्थित गवली धर्मशाला में 'निमाड़ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड' की 18वीं वार्षिक आम सभा (AGM) सफलतापूर्वक संपन्न हुई। अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता व 'आसा' संस्था के सहयोग से आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से संचालक मंडल का चयन, वित्तीय लेखा-जोखा एवं वर्ष 2026-27 के बिजनेस प्लान को मंजूरी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग व बैंक अधिकारियों ने विचार व्यक्त किए, वहीं 2008 से कंपनी से जुड़े वरिष्ठ किसान सदस्यों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों शेयरधारक किसान मौजूद रहे। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #OjharNews #NimadFPO #NimadNews