मड़ावरा: मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव से नाबालिक लड़की लापता, पुलिस थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट
थाना मदनपुर क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक लड़की घर से लापता हो गयी। लापता लड़की की मां ने पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी लड़की वगैर बताये कही चली गई है। जिसकी तलाश करायी जाय। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर रविवार को दोपहर करीब 1बजे रिपोर्ट दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।