ब्यौहारी: उप मुख्यमंत्री ने देवलोंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया
उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ब्यौहारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवलोंद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों और स्टाफ की उपलब्धता सहित स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। भर्ती मरीजों से चर्चा कर उपचार की जानकारी ली और अधिकारियों को बेहतर इलाज व सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जानकारी रविवार सुबह 9 बजे सामने आई है