ब्यौहारी के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं का संस्कृत विषय का प्रश्नपत्र शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त व्यवस्थाएं रहीं। परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद प्रवेश दिया गया। केंद्राध्यक्ष व शिक्षकों की निगरानी में परीक्षा निर्धारित समय पर पूरी हुई। गुरुवार सुबह 9 बजे पेपर शुरू हुआ था।