ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में पेट दर्द से परेशान 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पपौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरिया गांव में एक 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती पिछले तीन महीनों से लगातार पेट दर्द से परेशान थी। परिजन उसका स्थानीय अस्पताल में उपचार करवा रहे थे, लेकिन दर्द में सुधार नहीं होने से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगी थी।मामले में शुक्रवार सुबह 9 बजे मर्ग कायम किया गया है।