ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बिजहा गांव के पास पुलिस ने मुखबिर सूचना पर अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा। चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया। आरोपी रविशंकर कोल के खिलाफ खनिज अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया।मामले में बुधवार सुबह 9 बजे से पुलिस ने जांच शुरू की है।