🚨 कौशाम्बी ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
🔴 बिना नंबर प्लेट की तेज रफ्तार थार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, मां-बेटे गंभीर घायल!
📍 सराय अकिल, कौशाम्बी।
सराय अकिल थाना क्षेत्र के सरैया पुलिया बड़ी नहर के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टिकरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बिना नंबर प्लेट की थार गाड़ी ने पल्सर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में पुरखास गांव निवासी शादाब पुत्र पन्ने कव्वाल और उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मां की हालत नाजुक है।
दोनों घायलों को बेनीराम कटरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना पर पहुंची सराय अकिल पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
⚫ आखिर बिना नंबर प्लेट सड़क पर फर्राटा भर रही थार का चालक कौन है? पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
🙏 घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।
📢 खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर क