चौमूं: जयपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर हरमाड़ा थाना पुलिस ने क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण मतदान का दिया संदेश
Chomu, Jaipur | Sep 10, 2026 नगर निगम के 150 वार्डों में होने वाले दूसरे चरण के निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। इसी कड़ी मे थाना अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस जवानों ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान का संदेश दिया।