चौमूं तहसील के सामोद स्थित बंदौल क्षेत्र में मंदिर माफी भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार डॉ.विजयपाल विश्नोई के नेतृत्व में प्रशासन ने अवैध कॉलोनी पर जेसीबी चलाकर निर्माण ध्वस्त किए। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चौमूं तहसीलदार डॉ. विजयपाल विश्नोई ने बताया कि अवैध कॉलोनी पर भी कार्रवाई की गई है।