चौमूं शहर के मुख्य बस स्टैंड स्थित नगर परिषद कार्यालय के पास देर रात एक बेकाबू कार डिवाइडर पर चढ़ने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और न ही किसी अन्य वाहन को नुकसान पहुंचा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।