चौमूं: चोंमू थाना पुलिस ने किराए पर वाहन लेकर खुर्द बुर्द करने के मामले में फरार आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर पकड़ा
Chomu, Jaipur | Feb 8, 2026 चौमूं थाना पुलिस ने किराए पर वाहन लेकर उन्हें खुर्द-बुर्द करने के मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही चोमू थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। यह कार्रवाई चौमूं थाना प्रभारी हरबेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।