चौमूं: चोंमू थाना पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, अवैध मादक पदार्थ और शराब के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Chomu, Jaipur | Feb 6, 2026 चौमूं थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत 2 अलग-अलग कार्रवाइयों में एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ और दूसरे को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्मैक के आरोपी के पास से 10.45 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में अवैध शराब बेचते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध शराब के पव्वें बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।