चौमूं: चोंमू थाना पुलिस ने निवेश के नाम पर लाखों रुपए की ठगी के मामले में 4 साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Chomu, Jaipur | Feb 10, 2026 चोंमू थाना पुलिस ने निवेश के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में पिछले 4 सालों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही चोमू थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। चोमू थाना अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि कैपिटल गेन वेंचर कंपनी के जरिए रकम दोगुनी करने का झांसा देकर गिरोह लोगों से ठगी कर रहा था।