सोरांव: मऊआइमा इलाके के सुल्तानपुर खास गांव में तालाब में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
मऊआइमा इलाके के सुल्तानपुर खास गांव समीप बुधवार की सुबह एक लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकालकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही फोटो के आधार पर पहचान व मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव कई दिनों पुराना प्रतीत शरीर हो रहा है।