नाथनगर: सीटीएस मैदान के राहत शिविर में बाढ़ पीड़ित की मौत, दो दिन से था पेट दर्द
नाथनगर के सीटीएस मैदान स्थित बाढ़ राहत शिविर में रह रहे एक बाढ़ पीड़ित रामदेव मंडल (उम्र 76 वर्ष) की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वह पिछले करीब पांच-छह दिनों से राहत शिविर में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, उन्हें दो-तीन दिनों से पेट दर्द की शिकायत थी।