☀️ सूर्य की ऊर्जा से बिजली बिल में बचत — पीएम सूर्यघर योजना को मिलेगी और रफ्तार
📍 जहानाबाद | 10 अगस्त, 2026
मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों के ऋण आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित अथवा अस्वीकृत न किए जाएं तथा नियमानुसार 15–20 दिनों के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। पात्र लाभुकों को ऋण प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग देने पर भी जोर दिया गया।
मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त श्री आदित्य कुमार पियूष ने जिला स्तरीय समीक्षा कर—
🔹 ULA मॉडल में सोलर पैनल अधिष्ठापन की धीमी गति पर वेंडर को चेतावनी एवं कार्य में तेजी लाने का निर्देश
🔹 आवेदकों से व्यक्तिगत संपर्क कर पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने पर जोर
🔹 लंबित ऋण आवेदन एवं सोलर अधिष्ठापन के लिए मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश
☀️ लक्ष्य—अधिक घरों तक सौर ऊर्जा, बिजली बिल में अधिक बचत।
#PMSuryaGharmuftbijliyojana#SolarEnergy #ViksitBharat_SamridhBihar_AadarshJehanabad
#DistrictAdministration_jehanabad
Jehanabad, Bihar | Aug 10, 2026