अमरिया: मझोला महोत्सव के अखाड़े में छह रोमांचक कुश्तियां, पंजाब, जम्मू और नेपाल के पहलवानों ने दिखाया दमखम
अमरिया क्षेत्र के मझोला महोत्सव के अखाड़े में पहलवानों के बीच जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। तीन दिवसीय महोत्सव के अंतिम दिन चीनी मिल खेल मैदान में छह कुश्तियां हुईं। पंजाब, हरियाणा, जम्मू, चंडीगढ़, राजस्थान, नेपाल और गोरखपुर से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। जम्मू के फैसल गनी ने भी दो कुश्तियों में जीत दर्ज की।