सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय सुल्तान उर्फ मकदूम में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, मामला सोशल मीडिया पर वायरल
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सराय सुल्तान उर्फ पूरे मकदूम गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला से मारपीट, घर में घुसकर तोड़फोड़ और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। यह घटना 10 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे हुई।दिनांक 11 सितंबर दिन शुक्रवार को दोपहर को 1:00 बजे मामले की शिकायत की गई।