डूंगरपुर में कचरा फैलाने वालों पर डिजिटल शिकंजा, 10 हॉटस्पॉट पर कैमरों से नजर
डूंगरपुर नगर परिषद ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए डिजिटल पहरा शुरू कर दिया है। घर-घर कचरा संग्रहण के बावजूद सड़क पर कचरा फेंकने वालों पर नकेल कसने के लिए पहले चरण में 10 हॉटस्पॉट पर पोर्टेबल और मूवेबल कैमरे लगाए गए हैं। सभापति सुशीला गुप्ता ने बताया कि कैमरों की रिकॉर्डिंग से पहचान कर उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही, कचरा फेंकने वालों के फोटो सार्वजनिक करने की भी तैयारी है। नगर परिषद ने आमजन से अपील की है कि कोई खुले में कचरा फैलाए, तो उसका फोटो मोबाइल नंबर 95714 85842 पर भेजें; सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। स्वच्छता के प्रदेश ब्रांड एम्बेसेडर केके गुप्ता ने इस पहल की सराहना की है।
#DungarpurNews #SwachhDungarpur #CleanDungarpur #SwachhBharat #DigitalDungarpur