विधायक एवं कलेक्टर ने किया स्कूल एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण
---
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जनपद पंचायत मुंगावली की ग्राम पंचायत खुजराई में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के दौरान बात पूर्व राज्यमंत्री एवं मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव एवं कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय खुजराई का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की उपस्थित, स्कूली बच्चों से नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण, मध्यान्ह भोजन वितरण, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम सहित अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र खुजराई का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी ली। गुरुवार को योग कार्यक्रम, टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने हाईरिस्क महिलाओं के चिन्हांकन, प्रसूति सहायता , जननी सुरक्षा योजना के दस्तावेजों को समय से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। जिससे कि इसके भुगतान में किसी प्रकार की समस्या ना हो। प्रसूति सहायता योजना के दस्तावेजों की चेक लिस्ट जारी किए जाने के निर्देश दिए।
#JanVishwasAbhiyan2026
#ashoknagar