आबकारी विभाग द्वारा अवैध रूप से शराब के विरुद्ध कार्यवाही
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन में आबकारी विभाग अशोकनगर के व्रत मुंगावली की टीम द्वारा निरंतर ग्रस्त एवं दबिश दी गई। इस दौरान ग्राम सागर चक्क, ग्राम नईबसात, ग्राम मीरकाबाद में अवैध मदिरा की शिकायत पर चेकिंग की गई। ग्राम सागर चक्क में 20 पाव मसाला मदिरा जप्त कर प्रकरण कायम किया गया। ग्राम नईबसात में 180 लीटर लाहन जप्त कर मौके पर नष्ट किया गया । व्रत मुंगावली में कुल 02 प्रकरण दर्ज किया गए । इसी क्रम में व्रत ईसागढ़ में ग्राम सिरसी नई में 22 पाव प्लेन मदिरा जप्त कर प्रकरण कायम किया गया । मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(१) A व 34(f) के तहत कुल 03 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Sep 11, 2026