जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान-कलेक्टर
अभियान के तहत जनकल्याण और जनभागीदारी की गतिविधियां प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश
--
जिले 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 में ’’सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जाएगा। कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने अभियान की तैयारियों के संबध में बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन स्तर से निर्धारित गतिविधियों का जिले में प्रभावी एवं व्यवस्थित क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देते हुए सेवा, सुशासन और जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में अभियान के लिए विभागवार एवं तिथिवार कार्ययोजना तैयार की जाए तथा सभी गतिविधियों के लिए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित ’’जन-विश्वास अभियान’’ के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों को भी सेवा-संकल्प अभियान में सम्मिलित किया जाए। अभियान के दौरान प्रत्येक शुक्रवार को जिले में जनकल्याण एवं जनसंवाद से संबंधित विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के साथ ही उनके लंबित प्रकरणों का निराकरण भी प्राथमिकता से किया जाए। शिविरों में आने वाले नागरिकों को योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में उचित मार्गदर्शन दिया जाए। कलेक्टर ने कहा कि सेवा-संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि नागरिकों को शासन की सेवाओं एवं योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना होना चाहिए। एक माह के इस अभियान में सेवा, स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता, हितग्राही कल्याण, युवा नवाचार और नागरिक दायित्व से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से आमजन को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, युवाओं, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों, वरिष्ठ नागरिकों तथा सामाजिक-आध्यात्मिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में बताया कि अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दिया:-हर एक बूथ पर प्रत्येक परिवार दीप प्रज्जुलन,मंदिर,नदी,तालाब एवं प्रमुख स्थलों पर 17 सितम्बर 2026 को दीप प्रज्जुलन का कार्यक्रम किया जाएगा। इसे शासन द्वारा आशीर्वाद का दिया नाम दिया गया है जिसमें हितग्राही मूलक योजनओं वाले समस्त योजनाओं के लाभार्थियों को समिलित कराना है। माननीय प्रभारी मंत्री,माननीय जन प्रतिनिधिगण,समाज सेवी एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रहेगी। 25 करोड बच्चों के सपनों का भारत:- स्कूल शिक्षा विभाग,उच्च शिक्षा विभाग,तकनीकी शिक्षा विभाग,चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रव्यापी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं 17 सितम्बर 2026 से 07 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। नमो सेवा गाथा ( नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुति):- प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाएं देश मे आए बदलाव की कहानी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। आंगन का उत्सव (अवधि : 25 सितम्बर से 7 अक्टूबर 2026):-आंगनवाडी केंद्रों पर बच्चों के साथ-साथ माताओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है। इसमें पोषण मातृ सहायता,टीकाकरण,आगनबाडी कार्यकर्ताओं का सम्मान जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएगी। कहानी बदलाव की:-शासन की योजनाओं में नागरिक और लाभार्थियों को अपनी प्रेरणादायी कहानियां,योजना से उनके वास्तविक जीवन में बदलाव की जानकारी एकत्रित कर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया जाना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा:-इन्फ्लुएंसर्स को परिवर्तनकारी स्थलों को जोडकर विकास की वास्तविक कहानियों को देश तक पहुचाना। सेवा ज्योति यात्रा:-पिछले 25 वर्षों के प्रति आभार व्यक्त करना और विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्पना लेना। सेवा ज्योति यात्रा जिले के हर गांव में निकाली जाएगी। वडनगर से वाराणसी –जल,जन और सेवा संकल्प यात्रा:- यात्रा की 10 टोलियां रहेगी इसका कार्यक्रम प्राप्त होने पर आपको अवगत कराया जाएगा। सेवा मेरा योगदान:-इसमें अभियान की अवधि 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 रहेगी। इसमें नागरिकों को समाज सेवा में अपना योगदान सेवा की थीम पर आयोजित किया जाना है। सेवा की गतिविधियों में 25 बिंदुओं का समलित किया गया है।सेवा सेतु अभियान –सरकार आपके द्वार:- प्रत्येक विधानसभा में सेवा सेतु शिविर मे पात्र हिग्राहियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना।रंगोली राष्ट्र (घर-घर से राष्ट्र तक – आभार और संकल्प की रंगोली):-प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर रंगोली ,हूमन रंगोली का आयोजन किया जाएगा।राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज:-देश के युवाओं,विद्यार्थियों,स्टार्टअप्स ,प्रोफेशनल्स,कॉरपोरेट इनोवेटर्स को नए समाधान विकिसित कराना।.जनसेवक महाकुंभ- पंचायत से पार्लियामेंट:-17 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुरूग्राम, गाजियाबाद, सूरजकुंड, वाराणसी में जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्त कलेक्टर श्री आर.बी.सिण्डोस्कर,श्री विकास कुमार आनंद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
#ashoknagar