उज्जैन: मां की डांट से लेकर CM की तारीफ तक का सफर, मिट्टी के गणेश और रफ़ी के गीतों से हरिश ने बनाई अलग पहचान 🎨🎤
उज्जैन में एक निजी कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत हरिश तिवारी ने अपनी कला और आस्था से एक अनूठी पहचान बनाई है। बचपन में मिट्टी के गणेश बनाने पर मां से डांट खाने वाले हरिश, पिछले 16 वर्षों से क्षिप्रा नदी की पवित्र मिट्टी से इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं गढ़ रहे हैं। उनकी इस अद्भुत मूर्तिकला की सराहना सूबे के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उस समय कर चुके हैं, जब वे शिक्षा मंत्री थे। मूर्तिकला के साथ-साथ हरिश एक बेहतरीन गायक भी हैं और हर साल महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी के सदाबहार गीतों को अपनी आवाज देकर संगीतप्रेमियों का दिल जीतते हैं। वे नौकरी, मूर्तिकला और संगीत के बेहतरीन तालमेल से दूसरों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।
#UjjainNews #EcoFriendlyGanesha #ArtAndMusic #InspirationalStory #siti24ujjain