उज्जैन: अति प्राचीन मंछामन गणेश मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 28 सितंबर को लगेगा केसरयुक्त खीर का महाभोग 🐘🙏
उज्जैन की मंछामन गणेश कॉलोनी स्थित अति प्राचीन मंछामन गणेश मंदिर में गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां भगवान मंछामन गणेश माता रिद्धि-सिद्धि के साथ लक्ष्मी स्वरूप में विराजित हैं, जिनका उल्लेख स्कंद पुराण में भी मिलता है। मंदिर परिसर में मौजूद एक प्राचीन बावड़ी भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का विशेष केंद्र है। वैदिक आचार्य पं. आशुतोष शास्त्री के अनुसार, इस चमत्कारी मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। मंदिर के सेवक अनिल सिंह राजपूत ने बताया कि दस दिवसीय गणेशोत्सव के तहत 28 सितंबर (बुधवार) को बप्पा को केसरयुक्त खीर का विशेष भोग लगाया जाएगा, जिसे बाद में महाप्रसाद के रूप में बांटा जाएगा।
#UjjainNews #ManchhamanGanesh #GaneshChaturthi #UjjainTemples #siti24ujjain