प्रतापगढ़: अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित हुई प्रशिक्षण कार्यशाला
पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार दोपहर 2 बजे अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी व क्षेत्राधिकारी लाइन शिव नारायण बैस ने किया। विशेषज्ञ हिमांशु रंजन मिश्रा, दीप शिखा व हिमांशु पांडे ने प्रशिक्षण दिया। दिव्यांगजनों से संवाद में सांकेतिक भाषा की उपयोगिता पर चर्चा हुई।