समाज की भागीदारी से विकास कार्यों को और तेजी से पूरा किया जा सकता हैं-राज्यमंत्री श्री पटेल
==
राज्यमंत्री श्री पटेल ने 14 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
==
प्रदेश के आनंद विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने ग्राम बकायन में 37 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही 13 लाख रुपये की लागत से शासकीय हाई स्कूल में अतिरिक्त कक्ष तथा 01 लाख 50 हजार रुपये की लागत से छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल स्टैंड पार्किंग का भूमिपूजन किया।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने बकायन स्थित प्राचीन 'इमला वाले हनुमान जी' के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उन्होंने कहा शासन की योजनाओं के साथ-साथ समाज की भागीदारी से विकास कार्यों को और तेजी से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने स्कूल और सामुदायिक भवन तक सुगम आवागमन के लिए ग्रामीणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से जनसहयोग के माध्यम से मिट्टी-मुर्रम की सड़क तैयार करने का आह्वान किया।
Damoh, Madhya Pradesh | Nov 21, 2026