झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को मरीज का मोबाइल चोरी किए जाने का मामला उजागर होने के बाद भी अस्पताल प्रशासन की ओर से संबंधित ममता दीदी सुशीला देवी पर शुक्रवार एक बजे तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। इसे लेकर अस्पताल में इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों और उनके स्वजनों में आक्रोश है। मरीजों का कहना है कि सीसीटीवी के माध्यम से मामला सामने आने