प्रकृति को केवल किताबों से नहीं, बल्कि उसे करीब से महसूस करके ही सही मायने में समझा जा सकता है। इसी सोच के साथ जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृत्यानंद मध्य विद्यालय, मलयपुर द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपने परिवेश में पाई जाने वाली 'खस' (Vetiver) घास के असाधारण गुणों और उसकी उपयोगिता को करीब से जाना। विद्यार्थियों ने समझा कि साधारण सी दिखने वाली यह घास अपनी गहरी जड़ों से मिट्टी का कटाव रोककर भूजल को सहेजती है। इसके साथ ही, इसके जड़ों से सुगंधित तेल ,इत्र व सौंदर्य प्रसाधन और इससे बनने वाली चटाइयों व टोकरियों का आर्थिक महत्व भी अत्यंत गहरा है।
जिला प्रशासन का यह निरंतर प्रयास है कि बच्चों में अपने परिवेश को देखकर उत्पन्न होने वाली जिज्ञासाओं का व्यावहारिक समाधान किया जाए, जिससे उनके भीतर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित हो सके। विद्यालय की यह पहल बच्चों को सैद्धांतिक पाठ से आगे ले जाकर सर्वांगीण व व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
सभी अभिभावकों से विनम्र अपील है कि वे अपने बच्चों को नियमित विद्यालय अवश्य भेजें। आपकी यह सजगता न केवल आपके बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाएगी, बल्कि हमारे जिले के सर्वांगीण विकास और प्रगति में भी एक मजबूत नींव साबित होगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Bihar Education Department
Jamui, Bihar | Sep 12, 2026