लंबे समय तक नक्सलवाद के दंश को झेलने के बाद आज हमारा जमुई जिला विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। परंतु जिला प्रशासन का यह स्पष्ट मानना है कि यह विकास तब तक पूर्ण और अर्थहीन है, जब तक कि जिले का हर एक बच्चा शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर न बने। बच्चों का सर्वांगीण विकास ही वास्तव में एक सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध जमुई की सबसे मजबूत नींव है। इसी पवित्र उद्देश्य के साथ जिला प्रशासन जिले के शैक्षणिक परिदृश्य को बदलने और बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
शासन ,प्रशासन और शिक्षकों का प्रयास तभी सार्थक होगा जब इसमें समाज की पूर्ण सहभागिता होगी। इसी सोच के साथ जिला प्रशासन जिले के सभी सम्माननीय माता-पिता एवं अभिभावकों से यह अपील करता है कि आप अपने बच्चों को प्रतिदिन और समय पर विद्यालय अवश्य भेजें।
स्कूलों में दी जाने वाली शिक्षा, संस्कार और विकास के अवसर आपके बच्चों तक तभी पहुँच सकते हैं, जब वे नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित हों। बच्चों के सर्वांगीण विकास की शुरुआत अपने घर से ही होती है। इसीलिए आप सभी मिलकर एक जिम्मेदार अभिभावक की भूमिका निभाएं, अपने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें और जमुई के स्वर्णिम भविष्य के निर्माण में अपनी भागीदारी दर्ज कराएं। विद्यालय में आपके बच्चों की नियमित उपस्थिति ही आपके बच्चे के सर्वांगीण विकास और जमुई के उज्ज्वल भविष्य का आधारहै।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Bihar Education Department
Home Department, Govt. of Bihar
#JamuiEducation #QualityEducation #ParentalRole #InspiringJamui #jamuiadministration
Jamui, Bihar | Sep 12, 2026