—:प्रेस विज्ञप्ति:—
जिला पंचायत राज कार्यालय, जमुई
माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार द्वारा दो दिवसीय जमुई जिला भ्रमण कार्यक्रम के प्रथम दिवस दिनांक 11 सितंबर 2026 को खैरा पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई एवं संध्या में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता गई। भ्रमण के दूसरे दिवस दिनांक 12 सितंबर 2026 को झाझा प्रखंड के धमना पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन तथा भव्य स्वागत द्वार का विधिवत उद्घाटन किया गया।
दिनांक 11.09.2026 को आयोजित समीक्षा बैठक में माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना द्वारा जमुई जिला अन्तर्गत पंचायती राज विभाग से संबंधित क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा उप विकास आयुक्त, जमुई, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जमुई, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, जमुई, कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन प्रमंडल, जमुई, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के साथ की गयी। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को सधन्यवाद के साथ बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की गई।
पंचायत सरकार भवन :- जमुई जिलान्तर्गत कुल–152 ग्राम पंचायतों में से कुल–152 ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु स्वीकृति दी गयी है। जिसमें से 69 पूर्ण हो चुका है। साथ ही 69 निर्माणाधीन है, शेष 14 CWJC एवं अन्य में लंबित है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को लगातार निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण करने हेतु निदेश दिया गया एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जमुई को भी समय–समय पर अनुश्रवण एवं स्वयं निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप भवन निर्माण :- जमुई जिलान्तर्गत कुल–10 ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप भवन निर्माण हेतु विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके आधार पर कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन प्रमंडल, जमुई द्वारा तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात् प्रशासनिक स्वीकृति के लिए कृत कार्रवाई करने हेतु जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जमुई को निदेश दिया गया। जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जमुई द्वारा बताया गया कि 41 ग्राम पंचायतों का भूमि चिन्हित कर विभाग को स्वीकृत हेतु भेजा गया है साथ ही शेष ग्राम पंचायतों में भूमि चिन्हित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना :- जमुई जिलान्तर्गत कुल–20960 मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट लगाने हेतु लक्ष्य निर्धारित है। लक्ष्य के विरुद्ध कुल–20436 मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन किया गया है। जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जिले में अधिष्ठापित सोलर स्ट्रीट लाईट का शत–प्रतिशत अविलम्ब पूर्ण कराया जाय। ग्राम पंचायत स्तर पर अधिष्ठापित मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट का नियमित निरीक्षण करने हेतु संध्या 06:30 बजे अपराहन के बाद कराया जाय, ताकि क्रियाशील अथवा अक्रियाशील का वास्तविक आंकलन किया जा सके। साथ ही प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को भी नियमित निरीक्षण करने हेतु निदेश दिया गया तथा किसी भी एजेंसी के द्वारा ससमय कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार दण्ड की राशि वसूल की जाय।
15वीं वित्त आयोग / षष्ठम् राज्य वित्त आयोग :- 15वीं वित्त आयोग / षष्ठम् राज्य वित्त आयोग अन्तर्गत प्राप्त राशि के व्यय में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही योजनाओं को पोर्टल पर पूर्ण करने का भी निर्देशित किया गया है।
सहयोग पोर्टल :- जमुई जिलान्तर्गत पंचायती राज विभाग अन्तर्गत कुल–398 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन के विरुद्ध 375 आवेदनों को निस्तार किया गया। शेष 05 लंबित आवेदन को ससमय निस्तार करने हेतु जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है।
मोक्षधाम :- जमुई जिलान्तर्गत कुल 152 ग्राम पंचायतों में मोक्षधाम हेतु कुल सर्वेक्षित 266 के विरुद्ध कुल–41 मोक्षधाम पूर्ण है, शेष 34 पर निर्माण कार्य प्रारंभ है।
दिनांक–01.04.2026 से माह अगस्त 2026 तक कुल अंत्येष्टि की संख्या–852 है। जिसमें से 852 का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है। इस संबंध में सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को ससमय मृत्यु प्रमाण–पत्र निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया।
Jamui, Bihar | Sep 12, 2026