नाथनगर थाना क्षेत्र के चंपा नदी पुल के समीप मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस ने एक लावारिश बाइक बरामद की। बरामद बाइक ब्लैक कलर की ग्लैमर बताई जा रही है, जो पुल के समीप काफी देर से बिना किसी के पड़ी थी। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना नाथनगर पुलिस को दी गई।