अमरिया: जहानाबाद में दर्दनाक हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
जहानाबाद क्षेत्र के बरखन मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने दूसरी मोटरसाइकिल में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मिही लाल और उनकी पत्नी कांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी जहानाबाद से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही मिही लाल ने दम तोड़ दिया। पत्नी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।