*डीग महोत्सव में खेल एवं पारंपरिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित*
*कबड्डी, रस्साकशी, मूंछ, साफा और राधा-कृष्ण पोशाक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर*
नगर/डीग, 10 अक्टूबर। राजस्थान पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन डीग की ओर से आयोजित डीग महोत्सव-2026 के तहत शनिवार को विभिन्न खेल एवं पारंपरिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कबड्डी, रस्साकशी, मूंछ, साफा और राधा-कृष्ण पोशाक प्रतियोगिताओं के माध्यम से खेल प्रतिभा के साथ राजस्थान की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।
कबड्डी प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाहरौली ने प्रथम, के.एल. जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डीग ने द्वितीय तथा पीएमश्री शीला जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बहज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में श्योपुरा, डीग की टीम प्रथम तथा एमएजे पीजी कॉलेज, डीग की टीम द्वितीय स्थान पर रही। राधा-कृष्ण पोशाक प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में गुरु आशीष सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीग ने प्रथम, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दिदावली, डीग ने द्वितीय तथा भुडा गेट, डीग स्थित एमजीएफ विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में श्री राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीग ने प्रथम तथा भुडा गेट स्थित एमजीएफ विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मूंछ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में टिंकू सिंह ने प्रथम, गोपाल सिंह ने द्वितीय तथा सुनील चाहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में पुष्पेंद्र सिंह ने प्रथम, छुट्टन, सोनगांव ने द्वितीय तथा गोविंद, बहज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रस्साकशी प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में एमजेएफ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग एवं तेजस कोचिंग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अऊ, डीग ने प्रथम, एम.ए.जे. पीजी कॉलेज, डीग ने द्वितीय तथा एकता कोचिंग, डीग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साफा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निक्की गुर्जर एवं सुनील चाहर (संयुक्त विजेता) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान गोविंद सिंह तथा तृतीय स्थान दशरथ सिंह ने प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। महोत्सव के माध्यम से पारंपरिक खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया गया।