पुलिस केंद्र में लाइन डे के अवसर पर अनुरोध कक्ष का संचालन, पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा पुलिस केंद्र में ‘लाइन डे’ के अवसर पर अनुरोध कक्ष का संचालन किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर संचालित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने, अनुशासन बनाए रखने तथा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का नियमानुसार त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।