आईएफएमआईएस पोर्टल की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न मॉड्यूल का आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता, सरलता एवं दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम
शासकीय वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता, सरलता एवं दक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कोषालय झाबुआ द्वारा ‘आईएफएमआईएस केयर्स’ थीम पर जिला कलेक्टोरेट झाबुआ के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली (IFMIS) पोर्टल की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न मॉड्यूल के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी सुश्री वैशाली सिसौदिया एवं भोपाल से सिस्टम मैनेजर श्री लालसिंह नरगेश द्वारा अधिकारियों को आईएफएमआईएस पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल, उनके उपयोग एवं वित्तीय कार्यों के सुचारू संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान अधिकारियों को ‘आईएफएमआईएस केयर्स’ थीम के अंतर्गत पोर्टल की कार्यप्रणाली के साथ मध्यप्रदेश वित्तीय शक्ति पुस्तिका एवं कोषालय संहिता में निहित प्रावधानों तथा वित्तीय नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही शासकीय वित्तीय कार्यों के निष्पादन में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के प्रभावी उपयोग के प्रति दक्ष बनाना तथा शासकीय वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता को बढ़ावा देना रहा।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP
1 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Nov 6, 2026