हर घर दिवाली अभियान के तहत थांदला के बगड़िया फलिया में बच्चों एवं परिवारों के साथ मनाया दीपावली उत्सव
बच्चों एवं परिवारों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां, सामुदायिक सहभागिता एवं सद्भाव का दिया संदेश
राज्य आनंद संस्थान भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के मार्गदर्शन में जिले में संचालित हर घर दिवाली अभियान के अंतर्गत थांदला के बगड़िया फलिया में बच्चों एवं परिवारों के साथ दीपावली उत्सव हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक आतिशबाजी की तथा मिठाइयों का वितरण एवं आकर्षक रंगोली बनाकर उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों एवं परिवारों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक खुशियों, अपनत्व एवं सद्भाव का संदेश पहुंचाना तथा सामूहिक सहभागिता के माध्यम से दीपावली पर्व की खुशियां साझा करना रहा।
इस अवसर पर जिले की मास्टर ट्रेनर श्रीमती कमला पलिया, श्री बलवीर सिंह डामोर, श्री नाथूलाल मुणिया एवं जिला नोडल अधिकारी श्री जगदीश सिसोदिया ने बच्चों एवं परिवारों के साथ दीपावली उत्सव में सहभागिता की तथा सभी के साथ खुशियां साझा कीं।
हर घर दिवाली अभियान के माध्यम से आनंद विभाग द्वारा समाज में आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता, पारस्परिक सद्भाव एवं आनंद की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह आयोजन बच्चों एवं परिवारों के लिए आनंददायक रहा तथा समाज में खुशियां बांटने एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने का सार्थक माध्यम बना।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Anand, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP