आनंदपुरी: मनरेगा मेट-मजदूर संघ ने विकास अधिकारी आनन्दपुरी को ज्ञापन सौंपा, रोजगार व भुगतान की मांग की
मनरेगा मेट एवं मजदूर संघ ब्लॉक आनंदपुरी के बैनर तले मेट एवं मजदूरों ने विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मनरेगा व वीबीजी-रामजी योजना की समस्याओं के समाधान की मांग की। संघ ने बताया कि समय पर मजदूरी भुगतान नहीं होने, नए कार्यों की स्वीकृति नहीं मिलने और पर्याप्त रोजगार उपलब्ध नहीं होने से मजदूर गुजरात, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में पलायन को मजबूर हैं।