आनंदपुरी: शेरगढ़ घाटी तिराहे पर बाइक की आमने-सामने टक्कर, बुजुर्ग की मौत, पुत्र घायल
आनंदपुरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ घाटी तिराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल को सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं उनके साथ मौजूद उनका पोता भी चोटिल हुआ है।